जनअधिकार पार्टी ने तमकुही राज कुशीनगर में जन न्याय पदयात्रा का किया समापन, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

तमकुही राज में जन न्याय पदयात्रा का समापन, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प मजबूत

कुशीनगर। तमकुही राज विधानसभा क्षेत्र स्थित सेलिब्रेशन लॉन में जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में आयोजित जन न्याय पदयात्रा का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जन अधिकारों के लिए संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा ने सामाजिक न्याय, संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना तथा वंचित, शोषित और पिछड़े समाज को न्याय दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ श्रीमती राजकुमारी सिंह, प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा श्रीमती उमा कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्री रामधनी निषाद, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव श्री अमित शिवाजी, मंडल उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र प्रजापति, वरिष्ठ नेता श्री रमेश मौर्य एवं मंडल प्रभारी श्री चंद्रबिंदु मौर्य सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक जिला महासचिव श्री मोहन सिंह कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष श्री जय नारायण कुशवाहा सहित जिला पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंडल के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने कार्यक्रम में सहभागिता की और जन न्याय पदयात्रा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर जन न्याय पदयात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय, समान अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समापन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जन न्याय पदयात्रा का यह समापन केवल एक कार्यक्रम का अंत नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई ऊर्जा और नई दिशा देने की शुरुआत है।

Post a Comment

أحدث أقدم